श्रीराम के अयोध्या में स्वागत को लेकर उत्तर भारत के तीन राज्य पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश और केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भक्तों ने आज से शोभायात्राएं व पद-यात्राएं निकालनी शुरू कर दी हैं। वहीं, सोमवार को चारों प्रदेशों में हजारों की संख्या में बड़ी स्क्रीन व LED लगाई जा रही हैं, जहां श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा।

हरियाणा में आधे व चंडीगढ़ में पूरे दिन की छुट्‌टी घोषित हो चुकी है। जबकि, हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सरकारों की तरफ से इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। वहीं, कुछ स्कूली संस्थाओं ने अपने स्तर पर स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अमृतसर में बच्चों ने श्री राम की मानव श्रृंखला बनाई है। वहीं, आज श्री राम भक्तों की तरफ से दोपहर 2 से 4 पदयात्रा निकाली जा रही हैं। ये यात्रा हालगेट से शुरू होंगी और दुर्ग्याणा मंदिर तक जाएंगी। भक्तों के स्वागत के लिए यहां सुंदर लाइटिंग की जा रही है। जालंधर व लुधियाना में भी श्री राम के स्वागत के लिए झांकियां व शोभायांत्राएं निकाली जा रही हैं।

चंडीगढ़ के सभी चौराहों पर भव्य सजावट की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी कर दी है। शहर के बाजारों में कार्यक्रम होंगे, जहां बड़ी स्क्रीनें लगाई जा रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ के बड़े मंदिरों में भी स्क्रीन लगाई जा रही हैं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने 22 जनवरी व संबंधित कॉलेजों में भी छुट्‌टी घोषित कर दी है।

शिमला के सभी बड़े मंदिरों में अयोध्या का प्रोग्राम लाइव दिखाने के लिए LCD लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!