रोहतक। सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रविवार को सुनारिया जेल में सरेंडर करेगा। उसकी 50 दिन की पैरोल अवधि शनिवार को पूरी हो रही है। साथ ही हाईकोर्ट ने भी राम रहीम को 10 मार्च को सरेंडर करने की हिदायत दी थी। कहा था कि सरकार आगे राम रहीम को हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर पैरोल नहीं देगी। जेल प्रशासन व पुलिस ने भी जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 19 फरवरी को सरकार ने उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर की थी। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बार-बार रामरहीम को मिल रही पैरोल पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा था कि रामरहीम की तरह कितने कैदियों को इतनी पैरोल दी गई है। साथ ही कहा था कि सरकार आगे राम रहीम को हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर पैरोल नहीं देगी।

गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर गया था। साथ ही उसको आठवीं बार पैरोल मिली थी। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में पैरोल काटने के बाद अब 10 मार्च को वह सुनारिया जेल में सरेंडर करेगा। इसके चलते जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!