हरियाणा के सोनीपत में रविवार सुबह एक शराब कारोबारी को अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने भून डाला। आपको बता दें बदमाशों ने मुरथल स्थित गुलशन ढाबे पर लगभग 30 राउंड फायर किये। जिसमें शराब कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके के बाद बदमाश घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए।

वहीं मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोहाना के संरगथल गांव निवासी सुंदर मलिक के रूप में हुई है। आपको बता दें इस घटना को सुबह के करीब 8:30 बजे अंजाम दिया गया। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में भी तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना ढाबा मालिक ने पुलिस को कॉल कर दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए।
बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की।

