हत्या और बलात्कार में दोष में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अवधि 23 नवंबर को खत्म होने के बाद शुक्रवार को डेरा चीफ रोहतक की सुनारिया जेल में वापस पहुंच गया है। राम रहीम दोपहर करीब तीन बजे यूपी के बागपत आश्रम से निकला और शाम 5 बजे सुनारिया जेल पहुंच गया। बता दें कि आज जेल में सरेंडर करने के लिए अंतिम दिन था। 40 दिन की पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। इस दौरान राम रहीम ने कई बार ऑनलाइन सत्संग भी की, जिसमें डेरे के अनुयायियों के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। वहीं इस दौरान राम रहीम ने सोशल मीडिया पर अपने दो गाने भी लॉन्च किए। खास बात यह है कि राम रहीम की पैरोल और ऑनलाइन सत्संग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई, जो बाद में खारिज भी हो गई।

गौरतलब है कि राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल में वह 15 अक्टूबर को जेल से  बाहर आया था। रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद डेरा चीफ सीधे उत्तर प्रदेश बागपत में  बरनावा आश्रम  पहुंचा। आश्रम में रहते हुए ही राम रहीम ने पहली बार 17 अक्टूबर को ऑनलाइन सत्संग की शुरुआत की। इस पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नज़र आया। खासकर इंस्टाग्राम पर  राम रहीम लगातार अपने वीडियो शेयर करता रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!