रोहतक पुलिस की टीम ने विशाल नगर मे स्कूटी पर रखे पर्स की चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आऱोपी से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 11.11.2022 को विशाल नगर निवासी सुषमा रानी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सुषमा गांव धामड स्कूल मे जे.बी.टी अध्यापिका के रुप मे कार्यरत है। दिनांक 10.11.2022 को करीब 3 बजे सुषमा रानी स्कूल से एक्टिवा पर सवार होकर वापिस अपने घर विशाल नगर आ रही थी। सुषमा रानी अपने घर के सामने पहुंच कर स्कूटी खडी कर घर के गेट का दरवाजा खोलने लगी। अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया व सुषमा रानी की स्कूटी पर रखे पर्स को उठाकर मौके से फरार हो गया। पर्स मे मोबाइल फोन, करीब पांच हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य निजी कागजात मौजदू थे।
मामले की जांच पुलिस चौकी नया बस स्टैण्ड मे तैनात स.उप.नि. प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.11.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी ढीलिया पुत्र समीर निवासी गांव मानकावास जिला दादरी को गिरफ़्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
ढीलिया पुत्र समीर निवासी गांव मानकावास जिला दादरी
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 456 दिनांक 11.11.2022 धारा 379 भा.द.स. थाना अर्बन एस्टेट
