रोहतक में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत (राजू)सहगल,निर्वतमान वरिष्ट उप महापौर,नगर निगम रोहतक व प्रसिद्ध हरयाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया ने पौधारोपण किया।

राजू ने बताया की पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है।मैं सभी से यह आग्रह करता हूं की आप भी अपने शहर को,अपने प्रदेश केके और अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान दे।

मैं सभी अपने परिवारजनों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए।

आपका ये प्रयास आपको मां के लिए और धरती मां के लिए भी एक अनमोल उपहार साबित होगा।
