जयपुर। राजस्थान के भरतपुर में क्रशर प्लांट को फिर से शुरू करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों के एक समूह ने BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में क्रशर प्लांट पर मौजूद भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल भडाना ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रात करीब 11.30 बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोप है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। संघर्ष में अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को पहले वैर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर भड़ाना को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया। जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान भड़ाना की मौत हो गई।

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने मामले में पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्रशर की लीज का कनेक्शन काट दिया गया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था लीज पर जाने वाले लोगों को भी वहां से भगाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!