हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश में ठंडक बढ़ेगी। आने वाले दिनों में सुबह-शाम मौसम सुहावना और ठंडा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से खुले में न रहने की सलाह दी है।

हरियाणा में अगले छह दिनों के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खासकर उत्तरी हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

इसके बाद 10 से 12 अक्टूबर तक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। फिलहाल पश्चिमी शुष्क हवाओं से औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 और न्यूनतम 2.2 डिग्री अधिक है।

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिससे रात के समय गुलाबी ठंड की शुरुआत हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखकर ही फसलों की सिंचाई व कटाई की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!