हरियाणा में मानसून की सक्रियता से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के अनुसार, राज्य में आज ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ट्रफ रेखा के राज्य के करीब आने से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। आज प्रदेश के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद महेंद्रगढ़, नूंह, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, और पलवल में कई स्थानों पर गर्जन-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क से आंशिक परिवर्तनशील रह सकता है
कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU हिसार) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 18 सितंबर तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 19 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आने और मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।
