हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चार लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम हैं। पोस्ट में कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारने की बात कही गई है। दिलेर खरकिया गायक हैं । उनके कई गाने सुपरहिट हो चुके है। फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।
दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को भिवानी के गांव खरक में हुआ था। वर्ष 2018 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’ और ‘आलू मटर’ उनके चर्चित गाने है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार गोली दिलेर खरकिया के घर की बाहर खड़ी गाड़ी में लगी है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
