हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, जींद, नूंह, यमुनानगर और कैथल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पलवल और रोहतक में बादल छाए हुए हैं वहीं झज्जर में काफी तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल में आकाशीय बिजली, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चलने की संभावना भी है। जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है, वहीं गुरुग्राम, पलवल व नूंह में मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!