Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 7 जिलों में बारिश:नूंह समेत 3 शहरों में रेड अलर्ट; मौसम विभाग की 17 शहरों में खराब मौसम की चेतावनी

हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, जींद, नूंह, यमुनानगर और कैथल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पलवल और रोहतक में बादल छाए हुए हैं वहीं झज्जर में काफी तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल में आकाशीय बिजली, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चलने की संभावना भी है। जींद, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है, वहीं गुरुग्राम, पलवल व नूंह में मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था।

Exit mobile version