हरियाणा में देर रात मौसम ने करवट ली। हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में बारिश हो रही है। कई जगह तो तड़के 3 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के साथ शीतलहर चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

जिन जिलों में हैवी रेन की संभावना जताई है उनमें सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव रहेगा। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!