हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार) पंचकूला, अंबाला समेत 6 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश का मौसम बदला था और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान आया था।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 13 मई को 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

इसके अलावा 14 मई को 4 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 15 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (12 से 15 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 12 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जबकि 12 मई सोमवार को 8 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 14 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!