हरियाणा में मौसम बदल रहा है। जिसके तहत आज यानि रविवार को पूरे हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 जिलों में 25 से 50 फीसदी और 15 जिलों में 25 फीसदी बारिश हो सकती है। शनिवार को भी पानीपत, सोनीपत और अंबाला में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

12 मई को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

13 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके अलावा 14 मई को 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (11 से 14 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 11 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 11 मई रविवार को 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व भिवानी) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 15 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!