मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज (12 जुलाई) हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। अब तक प्रदेश में औसतन 148.9 MM बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 99.5 MM बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

चंडीगढ़ IMD का कहना है कि 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शुक्रवार को फरीदाबाद, नारनौल, सोनीपत और झज्जर में बूंदाबांदी हुई।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले 4 दिनों से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

अभी भी मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है। प्रदेश में 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है, जिससे वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!