मध्यप्रदेश के जबलपुर में सावन से ठीक एक दिन पहले भोलेनाथ का चमत्कार देखने को मिला है. जहां बेलपत्र घंटी बजाने से भोलेनाथ के सामने तांडव कर रही है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित महाराजपुर के शिव मंदिर का है. जहां घंटी बजाने से बेलपत्र भोलेनाथ के सामने तांडव करती हुई नजर आ रही है.दरअसल, जब भक्त सुबह शिव मंदिर में भोलेनाथ की आराधना करने पहुंचे. तब भक्तों ने जैसे ही घंटी बजाई, वैसे ही भोलेनाथ के सामने रखी बेलपत्र तांडव करने लगी. यह नजारा देख भक्तों की आंखें फटी की फटी रह गई. हालांकि भक्तों को कुछ अजीब से लगा. फिर एक बार भक्तों ने घंटी बजाई फिर से बेलपत्र ने भोलेनाथ को नमस्कार कर तांडव किया. जिसके बाद भक्त इसे चमत्कार मान रहे हैं.हालांकि एक पल के लिए भक्तों को लगा कहीं हवा से बेलपत्र उड़ तो नहीं रही है, लेकिन भक्तों का यह भ्रम तब टूट गया, जब नजदीक में रखे फूल और अन्य बेलपत्र में कोई भी मूवमेंट नजर नहीं आ रहा. मतलब साफ है कि सारी बेलपत्र को छोड़ एक बेलपत्र भोलेनाथ के सामने तांडव कर रही है, जो भोलेनाथ को नमस्कार कर रही है. सावन के ठीक एक दिन की यह घटना, जबलपुर में चर्चा का विषय बन गई है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, शिवभक्त राम एक बार घंटी बजाते हैं. बेलपत्र मूवमेंट करती है. तब भी श्रद्धालुओं को भरोसा नहीं होता, इसके बाद श्रद्धालु शिवभक्त राम से एक बार फिर घंटी बजाने को कह रहे हैं, जैसे ही दोबारा घंटी बजती है. वैसे ही बेलपत्र भोलेनाथ के सामने तांडव करती है. हालांकि इसके बाद कोई अन्य श्रद्धालु घंटी बजाता है, तब कोई मूवमेंट नहीं होता… फिर जैसे ही दोबारा शिवभक्त राम घंटी बजाता है, बेलपत्र दोबारा तांडव करना शुरू कर देती है.बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद श्रद्धालु जहां इसे एक तरफ चमत्कार बता रहे हैं और आस्था से जुड़ रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ अन्य लोगों को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा हैं.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!