चंडीगढ़। हरियाणा में आज (13 जुलाई) 9 जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इसके बाद मौसम फिर शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।
इस बीच भिवानी प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में बीच बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!