हरियाणा में हनीट्रैप में फंसाकर फिर हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। इसकी मास्टरमाइंड 28 साल की एक ब्यूटिशियन है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में ब्यूटीपार्लर चलाती है। 6 माह पहले ही सरहिंद के एक सैलून संचालक से लव मैरिज की। उसके बाद शानो-शौकत की जिंदगी जीने के लिए हनीट्रैप का खेल शुरू किया।

पहला शिकार कैथल का 45 वर्षीय सड़क निर्माण का ठेका लेने वाला ठेकेदार बना, जिसे यह ब्यूटिशियन शादी से पहले ही जानती थी। युवती ने ठेकेदार को मोरनी हिल्स के एक होटल में रात बिताने के लिए बुलाया। इस बीच हैंडबैग में हिडन कैमरा फिट कर लिया।

इसी कैमरे से बिस्तर में न्यूड वीडियो कैप्चर की। हालांकि ठेकेदार ने शक होने पर पर्स चेक किया और कैमरा तोड़ भी दिया, लेकिन तब तक घर में बैठा पति वीडियो रिकॉर्ड कर चुका था। ठेकेदार को ब्लैकमेल करके 50 लाख रुपए की डिमांड की। पंचकूला की चंडीमंदिर पुलिस ने पति-पत्नी और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पंचकूला के चंडीमंदिर थाना SHO रामपाल सिंह ने बताया कि ब्यूटीपार्लर संचालिका सना और उसका पति दिलप्रीत सिंह दोनों मिलकर एक ठेकेदार को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे वीडियो क्लिप पीड़ित को भेजी गई थी। इनके एक साथी मनमोहन सिंह को भी अरेस्ट किया गया है। महिला व उसके पति को 2 दिन तक पुलिस रिमांड में भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!