शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उदेश्य से कार्य किया जायेगा तथा सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाये जायेंगें जिस दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों, कालोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा कूड़े के प्वाइंटों को भी कम किया जायेगा जिस पर कार्य किया जा रहा है, पिछले दो दिनो में 4 प्वांईट कम किए गए है जिनका आज निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया है।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था को जांचा गया, जिस दौरान वार्ड नं0 8 सदस्य अंजू सैनी भी उपस्थित रही। निरीक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि सफाई कार्य नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वे स्वयं भी नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे तथा सफाई कार्यों की प्रगति जाचेंगें। दो दिनो से नगर निगम द्वारा वार्ड नं0 8 व 14 में विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे है जिस दौरान खाली प्लाटो, मुख्य मार्गो की अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई करवाई गई। कुछ स्थानो से कूड़ा प्वाइंट समाप्त किए गए व वहां पर अस्थाई तौर पर बैंच रखवाये गये है ताकि लोग वहां पर कूड़ा न डाले तथा अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि समाप्त किए गए कूड़ा प्वाइंट पर कूड़ा नहीं होना चाहिए।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर में जहां से कूड़ा प्वाइंट समाप्त हो सकते है उन्हे तुरंत समाप्त करवाये व वहां पर पैंटिंग या अन्य सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया जाये ताकि नागरिक वहां पर कूड़ा न डाले। जागरूकता के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालो पर सख्ती की जाये यदि किसी स्थान पर निगरानी के लिए कैमरे लगाये जाने है तो उन्हे लगवाया जाये। सफाई कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, स्वच्छ एवं सुंदर रोहतक का निर्माण नगर निगम और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है तथा इसी उदेश्य को लेकर निगम द्वारा वार्ड सदस्यो के साथ मिलकर जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल, संदीप राठी व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।




