रोहतक पुलिस की टीम ने घर बैठे रुपये कमाने का झासा देकर 16 लाख रुपये से अधिक की हुई धोखाधडी करने की वारदात मे शामिल रहे 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव खिडवाली निवासी अमित की शिकायत के आधार पर थाना साइबर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 30.10.2025 को अमित के पास टेलीग्राम आईडी पर एक मैसज आया जिसमे घर बैठे काम करने का ऑफर मिला। अमित के हॉ करने पर उन्होने बताया कि अमित को कम्पनी के प्रोडक्ट को प्रमोशन करना होगा। 28 प्रोडक्ड का फीडबैक पूरा करने पर कमीशन के तौर पर 700/2500 रुपये मिलेगे। जिसके बाद अमित के पास एक लिंक भेजा गया। अमित को वोलट बनाने का कहा गया और अपना रजिस्ट्रेशन किया। अमित ने उनके कहे अनुसार टास्क पूरे किये जिसके बदले मे अमित के खाते मे 700 रुपये आ गये। अमित के आगे कहा कि प्रीपेड टास्क पूरा करने पर अच्छा रुपये कमा सकेगे जिसके लिये अमित को 9800 रुपये जमा कराने होगे। अमित ने उनके कहे अनुसार टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-2 ट्रांजैक्शन से कुल 16,40,724/- रुपये ट्रांसफर कर दिये।

  मामले की जांच पीएसआई अनिल द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 04.06.2026 को आरोपी राजसुर्या पुत्र महाबीर निवासी सिपर भिवानी, साहिल पुत्र अजय निवासी जमालपुर जिला भिवानी, राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी गेरवा जिला भिवानी व अजय पुत्र रमेश निवासी शहर भिवानी को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह मे शामिल रहे चार आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-
1 राजसुर्या पुत्र महाबीर निवासी सिपर भिवानी

  1. साहिल पुत्र अजय निवासी जमालपुर भिवानी
  2. राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी गेरवा भिवानी
  3. अजय पुत्र रमेश निवासी शहर भिवानी
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 21 दिनांक 12.03.2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस थाना साइबर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!