जुलाना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय NH-152 डी पर आज एक भयंकर रोड हादसा हुआ जिसमें सवारी से भरी एक निजी बस हाइवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई जिसमें बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमें से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बाकी के घायलों का इलाज जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है। 

हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक का सिर कट कर ट्राले में जा फंसा जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत कार्य के लिए जुलाना के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भिजवाया गया।

वहीं मौके पर पहुंचे जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि NH-152 डी के ऊपर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है।  

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!