पहला मामला: रोहतक की कैनाल कॉलोनी निवासी रेणु शर्मा ने आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को उनके साथ ठगी हुई है। उनके बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन किए गए। चारों ट्रांजेक्शन में कुल 60 हजार 700 रुपये (50 हजार, 9 हजार, 900 रुपये और 800 रुपये) की ठगी की गई।

पीड़िता ने बताया कि उसने कोई भी लेनदेन नहीं किया, लेकिन उसके साथ ठगी की गई है। जिसके बाद उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर व साइबर क्राइम के हेल्प लाइन नंबर पर भी शिकायत दी। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है

दूसरा मामला: रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी निवासी नेहा बतरा ने आर्य नगर पुलिस थाने में साइबर ठगी की शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पीएनबी के अकाउंट से कुल 74 हजार 352 रुपए निकाल लिए गए हैं। उसके साथ धोखाधड़ी करके आरोपियों द्वारा यह ठगी की गई। इसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!