रोहतक जिले के महम खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ने सभी 36 ग्राम पंचायतों को सायरन खरीदने के निर्देश दिए। पंचायत अधिकारी अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार इन सायरन को गांवों के ऊंचे स्थानों पर स्थापित किया गया है। ग्राम सचिव कैलाश और रामनिवास नहरा के अनुसार अधिकतर पंचायतों ने सायरन की खरीद और स्थापना पूरी कर ली है
नगर पालिका महम के सचिव नवीन नांदल ने प्रधान भारती पंवार के ससुर फतेह सिंह से चर्चा कर शहर के बड़े गुरुद्वारे पर उच्च गुणवत्ता का सायरन लगवाया है। पंचायत अधिकारी अंजलि शर्मा ने ग्राम सचिवों की बैठक में सायरन के संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे सायरन की आवाज पर ग्रामीणों को लाइटें बंद करनी होंगी। हल्के सायरन की आवाज के बाद लाइटें जलाई जा सकती हैं।
शर्मा ने ग्रामीणों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति से निपटने में सहयोग करें, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। सतर्क रहना जरूरी है।

