रोहतक, 19 जून। रोहतक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 20 जून 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के शहरी उपमंडल-II द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33 केवी ओल्ड पावर हाउस लाइन पर सामान्य रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान डीएलएफ कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, रामनगर, नेताजी नगर, गांधी नगर, जवाहर नगर, आर्य नगर, शिवम एन्क्लेव, सर्कुलर रोड, गांधी कैंप, घनीपुरा, बैंक कॉलोनी, पटेल नगर, श्री नगर कॉलोनी, एकता कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पहले से सुनिश्चित कर लें तथा बिजली बंद रहने के समय संयम बनाए रखें।
शहरी उपमंडल-II के उपमंडल अधिकारी अरुण गोयल ने बताया कि लाइन पर आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Digital Bhoomi Appeal: प्रभावित क्षेत्रों के निवासी बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा
