कमर छूने के विवाद से सुर्खियों में आई हरियाणवी स्टेज परफॉर्मर को अब जान से मारने की धमकी मिली है। डांसर ने खुद घटना से जुड़ी एक कॉल ऑडियो शेयर की। इसमें कॉलर ने घर से जबरन उठाने की धमकी दे रहा है।

डांसर का कहना है- गुरुवार शाम उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर पहले प्यार का इजहार करने लगा, इसके बाद घर में AK-47 रखने की बात कही।

ऑडियो में आरोपी कहता है..

मैं तोप हूं, चंबल का डॉन हूं। AK-47 निकाल दूंगा तेरे घर से।

इससे पहले यूपी के हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक युवक ने उनकी कमर छुई थी। डांसर ने युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया था।

स्टेज डांसर ने इस कॉल से जुड़ी 2 ऑडियो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 2 मिनट सेकेंड और 1 मिनट सेकेंड की इन वीडियो में कॉलर, डांसर को पहले से ही जानने की बात कहता है। हालांकि हम इन ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पढ़िए, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!