रोहतक की कई कॉलोनियों में रविवार को तीन घंटे का बिजली कट रहेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के शहरी मंडल नंबर-1 के उप मंडल अधिकारी ने कहा कि रविवार 22 दिसंबर को 33केवी ऑफिसर कॉलोनी पावर हाउस में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि जरूरी कार्य के चलते सुबह 9 से 12 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। जिसकी वजह से रोहतक की ऑफिसर कॉलोनी, सेक्टर-14, जाट संस्था, देव कॉलोनी, विनय नगर, ओमेक्स सिटी फीडर बंद रहेंगे। वहीं कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को पहले ही सूचना किया जा रहा है, ताकि जब बिजली का कट हो तो किसी भी तरह से परेशान ना हो। वहीं बिजली कट को देखते हुए उसी अनुसार अपनी व्यवस्था बना लें। जिससे बिजली कट के दौरान दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

बता दें कि रोहतक जिले में आरडीएसएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। जिसके लिए 157 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से जिले भर में काम किया जाएगा। जिसके चलते फीडर बढ़ाए जाएंगे, केबल बदली जाएंगी और जिले भर में ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!