रोहतक उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डां रविंद्र सिंह ने आज प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देशराज, प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी निरीक्षक बिजेन्दर, प्रभारी पुलिस चौकी इंदिरा कालोनी व पुलिस फ़ोर्स सहित भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, किला रोड, प्रताप चौक व अन्य स्थानों पर पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा लिया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों व यूनियन अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा व यातायात संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसे हल करने के प्रयास किए गए व संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। व्यापारियों व दुकानदारों से अपील कि गई है कि अपने वाहन भी निर्धारित पार्किंग में खड़ा करे तथा उनके पास आने वाले ग्राहकों को भी पार्किंग में वाहन खड़ा करने बारे प्रेरित करें।

इस दौरान सामने आया कि भिवानी स्टैंड व अन्य भीड भाड वाले जगहो पर रेडिया लगने से यातायात सुचारू रुप से नही चल पा रहा। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने मौके पर ही प्रभारी यातायात निरीक्षक कुलबीर को बुलाकर जाम लगने वाली स्थानो पर रेहडी ना लगे इस बारे हिदायत दी गई। इस दौरान रेहडी वाले व्यक्तियों की भी समस्या सुनी गई।

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाको व बाजारो में सुरक्षा की दृष्टि से रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त की जाएगी। रोहतक पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों का पालन करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!