रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से दो देशी पिस्तौल व 06 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामलो की गहनता से जांच की रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही हरिश के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम रेती चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की सुखपुरा चौक निवासी युवक अवैध हथियार लिये हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये लादेन चौक के पास युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सौरभ पुत्र अजमेर निवासी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 05 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 294/2026 अंकित किया गया है।
अपराध शाखा-2 की टीम ने दौराने गश्त सोनीपत रोड गांव बोहर के पास से युवक को शक के आधार पर युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान अरमान पुत्र जगमेर निवासी कुटानी, पानीपत हाल रिटौली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर अरमान से एक देशी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 266/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।


