आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुबह उठकर ऑफिस या काम पर जाने के लिए जल्दी में रहता है। ऐसे में कई बार हम रोजमर्रा की चीजों पर ध्यान नहीं देते। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Shocking Video) ने इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जैसे ही अपने जूतों को पहनने के लिए आगे बढ़ा, तो उसने अंदर कुछ अजीब महसूस किया, जब उसने करीब से देखा, तो उसकी चीख निकल गई। जूते के अंदर कोई और नहीं बल्कि एक जहरीला सांप छिपा हुआ था।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीले रंग के उस स्पोर्ट्स शू के अंदर एक छोटा लेकिन खतरनाक सांप छिपा हुआ है। शख्स के आहट मिलते ही सांप ने अपना फन फैला लिया और आक्रामक मुद्रा में आ गया। गनीमत यह रही कि उस शख्स ने बिना देखे पैर अंदर नहीं डाला, वरना एक बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था। जरा सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आपके भी रोंगटे जरूर एक पल के लिए खड़े हो जाएंगे
इस नजारे को देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और नजारा देखकर लोग काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद अब वे अपने जूते पहनने से पहले सौ बार सोचेंगे और उन्हें अच्छी तरह झाड़ेंगे। यहां आपको बता दें कि मानसून या सर्दियों के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जहरीले जीव छिपने के लिए सुरक्षित और गर्म जगहों की तलाश करते हैं। जूते, अलमारी या खुले कोने ऐसे जीवों के छिपने के सबसे आम ठिकाने बन जाते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

