रोहतक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बम निरोधक दस्ता इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता व सीआईडी टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में जांच की और स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थलों का बारीकी से मुआयना किया।

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले राजीव गांधी स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, नया बस अड्डा व अनाज मंडी में जांच की। इसके अतिरिक्त सभी थाना इंचार्ज ने अपने-अपने अधीनिस्त क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के तहत चेकिंग की गई। पुलिस ने यात्रियों के सामान को चेक करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।

बम निरोधक दस्ता इंचार्ज बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और ना ही किसी को छूनें दे। पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!