रोहतक के महम के गांव भैणी भैरो में दो नाबालिग बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। मामला सोने के जेवरात की चोरी से जुड़ा है। एक बच्चे पर दूसरे के घर से जेवरात चोरी करने का आरोप है। दोनों बच्चे 10 और 11 साल के हैं और आपस में दोस्त हैं।

दोनों परिवार अपने बच्चों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपी बच्चे ने जेवर कई जगहों पर छिपाने की बात कही। पुलिस उसे हर बताई गई जगह ले गई, लेकिन वह बार-बार अपना बयान बदलता रहा। आरोपी के परिवार वाले यह कहते रहे कि उनके बेटे ने कोई चोरी नहीं की है।

जिस परिवार के यहां चोरी हुई, उन्होंने कहा कि वे आपसी द्वेष की बजाय गांव के भाईचारे से मामला सुलझाना चाहते हैं। वहीं, आरोपी बच्चे के परिवार ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गुरुवार देर रात दोनों का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

एसएचओ सुभाष का कहना है कि पुलिस ने नहीं, बल्कि बच्चों के परिजनों ने ही उन्हें पीटा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका तर्क है कि पुलिस इतने छोटे बच्चों को क्यों पीटेगी। अभिभावकों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!