कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के स्टेट हाईवे-6 पर लाडवा-रादौर रोड स्थित मथाना पावर हाउस के पास भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक अरुण कुमार (38) की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही पिकअप ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण अंदर फंस गया।
उसे बाहर निकालने के लिए पिकअप के हिस्से काटने पड़े। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अरुण को बाहर निकालकर LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण यमुनानगर जिले के गांव ककडोनी का रहने वाला था और ड्राइवरी करता था।
यमुनानगर जा रहा था अरुण, रास्ते में हुआ हादसा
ककडोनी निवासी विक्रम (33) ने पुलिस को बताया कि हादसा देर रात हुआ। उसका बड़ा भाई अरुण पिपली से अपनी पिकअप लेकर यमुनानगर जा रहा था। विक्रम भी अपने कैंटर से उसके पीछे चल रहा था।
विक्रम के अनुसार, मथाना पावर हाउस के पास तेज रफ्तार ट्राला आया और पिकअप को ओवरटेक कर आगे निकल गया। इसके बाद ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अरुण ने भी पिकअप रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसी।
पिकअप काटकर बाहर निकाला गया ड्राइवर
टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण केबिन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से LNJP अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अरुण को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
ढाई साल पहले पत्नी की हुई थी मौत, अब बेटी ने पिता को खोया
अरुण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी मनीषा की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में अब उसकी 13 साल की बेटी तमन्ना है, जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
अरुण की मौत के बाद बेटी के सिर से पिता का साया भी उठ गया। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज
थाना सदर थानेसर में तैनात जांच अधिकारी ASI सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस LNJP अस्पताल पहुंची। विक्रम के बयान के आधार पर ट्राला नंबर RJ 47 GA 1535 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे की जांच जारी है।कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के स्टेट हाईवे-6 पर लाडवा-रादौर रोड स्थित मथाना पावर हाउस के पास भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक अरुण कुमार (38) की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही पिकअप ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण अंदर फंस गया।
उसे बाहर निकालने के लिए पिकअप के हिस्से काटने पड़े। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अरुण को बाहर निकालकर LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण यमुनानगर जिले के गांव ककडोनी का रहने वाला था और ड्राइवरी करता था।
यमुनानगर जा रहा था अरुण, रास्ते में हुआ हादसा
ककडोनी निवासी विक्रम (33) ने पुलिस को बताया कि हादसा देर रात हुआ। उसका बड़ा भाई अरुण पिपली से अपनी पिकअप लेकर यमुनानगर जा रहा था। विक्रम भी अपने कैंटर से उसके पीछे चल रहा था।
विक्रम के अनुसार, मथाना पावर हाउस के पास तेज रफ्तार ट्राला आया और पिकअप को ओवरटेक कर आगे निकल गया। इसके बाद ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अरुण ने भी पिकअप रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसी।
पिकअप काटकर बाहर निकाला गया ड्राइवर
टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अरुण केबिन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से LNJP अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अरुण को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
ढाई साल पहले पत्नी की हुई थी मौत, अब बेटी ने पिता को खोया
अरुण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी मनीषा की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में अब उसकी 13 साल की बेटी तमन्ना है, जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
अरुण की मौत के बाद बेटी के सिर से पिता का साया भी उठ गया। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज
थाना सदर थानेसर में तैनात जांच अधिकारी ASI सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस LNJP अस्पताल पहुंची। विक्रम के बयान के आधार पर ट्राला नंबर RJ 47 GA 1535 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे की जांच जारी है।

