कैथल जिले के ब्लॉक ढांड के पास डाक कांवड़ियों की पकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 कांवड़िये घायल हो गए। ये शिवभक्त हरिद्वार से कांवड लेकर सिरसा जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी ढांड के पास पहुंची, तो अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में गड्ढों में उतर गई और सामने खड़े पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में लगभग 12 से 15 कांवड़िए सवार थे, जिनमें से 6 कांवड़िये घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

हालांकि सभी को चोटें आई हैं, लेकिन किसी की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर में चोटें आई हैं और उनकी वास्तविक स्थिति का पता सीटी स्कैन के बाद ही चल पाएगा। डॉक्टर ने बताया कि घायल कांवड़ियों में सोनू, दक्ष, आशीष, तरुण, अमित और रोहित शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। किसी की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है।

हादसे में घायल शिवभक्त गांव ढूपड़ा सिरसा निवासी रोहित व अमित ने बताया कि वे सुबह कांवड़ लेकर आ रहे थे। जैसे ही कुरुक्षेत्र की ओर से ढांड में प्रवेश कर रहे थे, यह हादसा हो गया। सभी युवकों की आयु 20 से 25 साल के करीब है। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

नागरिक अस्पताल के डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि कस्बा ढांड में पबनावा गांव के पास ये हादसा हुआ है। कांवड़िए पिकअप गाड़ी में सवार थे। घायल 3 कांवड़ियों को दाखिल किया गया है और तीन को इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!