त्योहारी सीजन में आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बिकवाली होने की वजह से जल्द ही आपको घरेलू बाजारों में Petrol और Diesel की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रूपये से लेकर 3 रूपये प्रति लीटर तक की कमी देखने को मिल सकती है। मौजूदा समय में Global मार्केट में ब्रेंट क्रूड $92 प्रति बैरल के नीचे फिसल कर ट्रेड कर रहा है।

वही संभावना है कि आने वाले समय में इस क्रूड की कीमतों में करीब 5 फ़ीसदी की गिरावट आ सकती है। जैसे- जैसे कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी होती जा रही है, इंडियन इकोनामी पर इसका Positive प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार क्रूड की कीमतें लगातार कम हो रही है, इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी आ सकती है। वहीं इसके साथ ही खुदरा महंगाई दर भी कम हो सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट की वजह से ब्याज दरों में इजाफा हुआ है. बता दे कि चीन में हुए Lockdown की वजह से भी एक बार फिर मंदी की आशंका है। चीन इंडिया के सबसे बड़े इंपोर्टर में से एक है, इसका सीधा असर Demand पर दिखाई देगा। 22 May को सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी घटाएं जाने के बाद कीमतों मे बदलाव देखने को मिला था।

जानिए पेट्रोल और डीजल के आज के Rate 

  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  •  कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!