बहादुरगढ़ में जाम की परेशानी हल करने के लिए पुलिस ने अहम कदम उठाया है। फैसला लिया गया है कि शहर के अंदर यदि 1 मिनट से अधिक बस रोकी गई तो चालान काटना जाएगा। साथ ही DC की अनुवाई में कई बसों के चालान भी किये गए।

आपको बता दें कि शहर में एक तरफ Bus Stand बन जाने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या हो रहीं है। वर्तमान में अब काफी सारे बस चालक सवारियां लेने के लिए शहर के अंदर से होकर जाते है। ऐसे में पुराने बस स्टैंड के बाहर काफी वक़्त तक बसें रोककर चालक सवारियों के इंतजार में रहते हैं|जिसके कारण लंबा जाम लग जाता है।

लेकिन अब पुलिस Action Mood में आ गई है, ऐसे ही बस चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बुधवार को DSP पवन कुमार की अगुवाई में एक टीम ने पुराने बस अड्डे के बाहर Illegal तरीके से बस रोककर सवारियाँ चढ़ाने के लिए चालकों के चालान काटे।

डीएसपी पवन कुमार ने साफ साफ बस चालकों को आदेश दिए है कि 1 मिनट से ज्यादा यदि किसी भी बस चालक ने पुराने बस स्टैंड के बाहर बस रोकी तो उसका No Parking का चालान कर दिया जाएगा। आज भी आधा दर्जन से ज्यादा बस चालकों के चालान किये गए. डीएसपी का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी ऐसे ही चलती रहेगी। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बस चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!