रोहतक के गांव हुमायुंपुर की ग्राम पंचायत रोहतक – सोनीपत रोड पर स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास शराब के ठेका के निर्माण के विरोध में रोहतक उपयुक्त दरबार में पहुंचे और ठेके के निर्माण पर रोक लगाने का अनुरोध किया ।

बता दें कि पहले से ही हुमायूंपुर गांव में शराब के दो शराब के ठेके हैं , अब रोहतक आबकारी विभाग ने तीसरी ठेके की अनुमति हुमायूंपुर में लॉर्ड कृष्णा स्कूल के पास दी , जिससे स्कूल संचालक के साथ ग्रामवासी भड़क गए और गांव में पंचायत करके सभी उपयुक्त दरबार में पहुंचे जहां पर उन्होंने उपयुक्त को मांग पत्र सोपते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही हमायुपुर गांव की बेटी ने एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था वह इसी स्कूल में पढ़ती थी जहां अब शराब का ठेका खुलने जा रहा है ।

अगर ऐसा हुआ तो स्कूल के विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ेगा और स्कूल के पास शराब ठेका खुलने पर बच्चों पर गलत परभाव पड़ेगा । उपायक्त ने जनता दरबार में ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए कहा की उनकी मांग पर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!