फतेहाबाद जिले के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी (BDPO) कार्यालय में कार्यरत पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी अंबाला के डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार गांव पारता निवासी कपिल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि पटवारी उमेद बुरा शामलात जमीन की रजिस्ट्री करवाने के एवज में उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
टीम ने शिकायतकर्ता को दिए जाने वाले नोटों के नंबर पहले से दर्ज किए और उन पर विशेष रंग लगाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के हाथ पानी में धुलवाए गए, जिससे पानी का रंग लाल हो गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के कार्यालय कक्ष और संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!