फतेहाबाद। हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद में कार्यरत मार्केटिंग बोर्ड के डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग इंफोर्समेंट ऑफिसर (DMEO) सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह द्वारा 3 अगस्त को जारी किए गए निलंबन आदेश बुधवार को सामने आए। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित बोर्ड के मुख्य प्रशासक का कार्यालय रहेगा और बिना अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

सुल्तान सिंह ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने की शिकायत उनके खिलाफ की गई है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रदर्शन का समर्थन नहीं किया और उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। उन्होंने निलंबन आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

सुल्तान सिंह पहले भी वर्ष 2020 में चर्चा में रहे थे, जब हिसार में तत्कालीन भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने उन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ और चप्पलों से मारपीट की थी। उस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।इसके अलावा, सुल्तान सिंह को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का करीबी भी माना जाता रहा है। वर्ष 2019 के जींद उपचुनाव के दौरान भी उन पर सुरजेवाला के समर्थन में वोट मांगने के आरोप लगे थे, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची थी।फिलहाल सरकार की ओर से जारी निलंबन आदेश में कार्रवाई का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!