बल्लभगढ़, अशेाक जैन। कार की सर्विस कराने दोस्तों के साथ निकले 21 वर्षीय युवक की वाईएमसीए फ्लाईओवर पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मृतक ही पहचान साहिल बल्लभगढ़ की बाल्मीकि बस्ती सीही गेट के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को साहिल अपनी कार की सर्विस कराने के लिए तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे चारों दोस्त कार से वाईएमसीए फ्लाईओवर से बल्लभगढ़ की ओर गुजर रहे थे। इसी दौरान साहिल ने लघुशंका के लिए कार रोकी। वह और उसके तीन दोस्त कार से नीचे उतर गए। साहिल कार के पीछे की तरफ जाकर लघुशंका करने लगा। इसके बाद जब वह वापस कार की ओर आ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी。

टक्कर लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में शामिल पिकअप और उसके चालक के संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

साहिल के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि साहिल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उन्होंने ही साहिल को बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया था। विनोद कुमार के मुताबिक, महज तीन दिन पहले ही उन्होंने साहिल को कार खरीदकर दी थी। साहिल अपनी कार की सर्विस कराने के लिए गुुरुवार को घर से निकला था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह वापस नहीं लौटेगा।

विनोद कुमार ने बताया कि साहिल का रिश्ता भी तय हो चुका था। परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था, लेकिन साहिल कहता था कि पहले बहन की शादी कर दीजिए, उसके बाद वह अपनी शादी करेगा। उसे अपनी जिंदगी और परिवार के भविष्य को लेकर कई सपने थे। चाचा के अनुसार, साहिल मेहनत करके आगे बढ़ना चाहता था।

माता-पिता के निधन के बाद विनोद कुमार ने साहिल की परवरिश अपने बच्चे की तरह की थी। तीन दिन पहले कार खरीदकर देने के बाद उन्हें भी उम्मीद थी कि साहिल अपने जीवन की नई शुरुआत करेगा। गुरुवार रात हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जिस घर में नई कार आने की खुशी थी, वहां अब साहिल की मौत के बाद मातम पसरा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!