रोहतक में महिला से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का उस समय पता चला जब महिला बैंक में गई और अपनी पासबुक में एंट्री करवाई। तब देखा कि उसके खाते से 94 हजार 49 रुपए निकाले गए हैं। किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से यह रुपए निकाले हैं।

गांव चुलियाणा निवासी प्रमिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि SBI बैंक खाते से धोखाधड़ी करके उसके खाते से रुपए निकाले गए है। ठगी का उस समय पता लगा जब उसने अपने अकाउंट को चेक किया। तब पाया कि उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपए निकाले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि वह बैंक में अपनी पासबुक में एंट्री करवाने के लिए गई थी। तब पासबुक में एंट्री करवाते हुए स्पष्ट हुआ कि उसके खाते से रुपए निकले हैं। क्योंकि पासबुक में रुपए निकालने का जिक्र था और उसने पैसे नहीं निकाले। उसके खाते से कुल 94 हजार 49 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गए हैं। अब उनका खाता खाली होने के बाद इस धोखाधड़ी का पता चला है।

उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन निकालने वाले का सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को व बैंक में दे दी। साथ ही धोखाधड़ी करके रुपए निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!