भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने रोहतक डीसी से आग्रह किया है कि दीपावली पर्व में मात्र 5 दिन शेष हैं, इसलिए दुकानों के बाहर से स्टॉल व फड़ियां ना हटवाए, क्योंकि यह पर्व हर दुकानदार भाई के लिए और हर नागरिक के लिए खास होता है। यहां के समस्त दुकानदार भाई प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते रहते हैं।


जारी बयान में पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि धारा 144 लागू करना सही नहीं है। पूर्व में भी समस्त दुकानदार व गरीब भाई दिवाली पर्व पर स्टॉल, फड़िया लगाते रहे हैं। यह पर्व उनके परिवारों की रोजी-रोटी चलाने में मदद करता है। प्रशासन के आदेशों से दुकानदार भाइयों में चिंता होना लाजमी है।

लिहाजा रोहतक डीसी से आग्रह है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करें क्योंकि दीपावली में मात्र 5 दिन शेष है और ऐसे में सामान उठाने में दुकानदार भाइयों को दिक्कत होगी। भविष्य में होने वाले पर्व पर समय पूर्व और योजनाबद्ध तरीके से फैसला लिया जा सकता है, मगर इस दीपावली दुकानदार भाइयों को परेशान ना करें। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदार भाइयों ने फोन से सूचित किया और स्थिति से अवगत कराया है। उम्मीद है, आप इस दीपावली रोहतक के समस्त दुकानदारों और फड़ी लगाने वाले गरीब परिवारों का सहयोग करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!