राम रहीम का हरियाणा में पंचायत चुनाव कनेक्शन सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम से राम रहीम ने सोमवार को पहला ऑनलाइन सत्संग किया। इसका पता चलते ही पंचायत चुनावों के उम्मीदवार समर्थन मांगने उसके सत्संग में पहुंच गए। ये सभी सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर और जिला परिषद पदों के दावेदार उम्मीदवार थे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल की नगर निगम चेयरपर्सन रेणु बाला गुप्ता और सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर भी हाजिरी लगवाने पहुंचे। तीनों भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने राम रहीम से ऑनलाइन ही आशीर्वाद लिया।

राम रहीम ने सोमवार को करीब दो घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। वह सत्संग में प्रवचन करते हुए खुद को संत की उपाधि दे रहा है। साथ ही जब अपने प्रेमियों यानी श्रद्धालुओं से वार्तालाप की तो करनाल के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में सीनियर मेयर राजेश ने कहा कि मैं डेरे से पुराना जुड़ा हूं।

आपसे शहर की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी बात करनी चाहती थी, परंतु जाम में फंस गए। इसके बाद करनाल के डिप्टी मेयर, घरौंडा ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन, जिला परिषद के उम्मीदवार, सरपंची के दावेदार बारी- बारी से अपना परिचय देने लग गए। राम रहीम के समक्ष सभी ने चुनाव का जिक्र किया और जीत का आशीर्वाद मांगा।

अंत में करनाल नगर निगम की चेयरपर्सन रेणु बाला की चिट राम रहीम के पास पहुंची तो वह ऑनलाइन हुई और कहा कि आप पहले भी स्वच्छता अभियान के लिए करनाल आए थे। अब भी करनाल में आकर दर्शन दें। बता दे कि प्रदेश में पंचायती चुनावों की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण के पंचायती चुनाव 30 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को है। इसके अतिरिक्त आदमपुर उप चुनाव के लिए वोटिंग 3 अक्टूबर को है।

बता दें कि राम रहीम पिछली बार जब पैरोल पर आया था तो डेरे के प्रेमियों के एक ग्रुप ने उसके असली होने पर संदेह जताया था। प्रेमियों ने राम रहीम को नकली बताकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका तक दायर कर दी थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद राम रहीम ने उसे नकली कहने वालों पर तंज कसे थे।

2017 से साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रूका था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!