रोहतक में एक तालाब से व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शव करीब 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच अधिकारी निक्कू कुमार ने बताया कि खरावड़ गांव के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट दीपक मलिक ने उन्हें तालाब में शव होने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी निक्कू कुमार के मुताबिक, शव को तालाब से निकालने के बाद शुरुआती जांच में यह दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
