रोहतक जिला मे कङी सुरक्षा व निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नीट की परीक्षा समाप्त हुई। रविवार को जिले मे नीट की परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न् हुआ है। पुलिस बल को तैनात किया गया व यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए विशेष प्रंबंध किए गए। यातायात व्यवस्था के लिए रोहतक पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस प्रबंध किए गए थे।
गांव घुसकानी में प्रभारी पुलिस चौकी टिटौली उप.नि राजेश जाखड द्वारा परीक्षार्थियों के साथ आये अभिभावकों के लिये बैठने के लिये स्पेशल बंदोबस्त किया गया। अभिभावकों को व परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना ना करना पडे इसके लिये हर सुविधा प्रदान की गई। कई परीक्षार्थी परीक्षा मे अपने पासपोर्ट फोटो लेकर नही आ सके जंहा पर उप.नि राजेश द्वारा परीक्षार्थियों को पासपोर्ट फोटो उपलब्ध करवाई गई। परीक्षार्थियों के अभिभावकों द्वारा पुलिस टीम के सहयोग की सराहना की है। रोहतक पुलिस द्वारा सतर्कता से ड्यूटी निभाई गई। ज़िला पुलिस द्वारा अभिभावकों व परीक्षार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। अभिभावकों द्वारा पुलिस के जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के लिय धन्यवाद किया गया।
