मथुरा में प्रसिद्ध स्वामी प्रेमानंद महाराज की इन दिनों तबीयत नासाज चल रही है। जिसको लेकर उन्हें मानने वाले भक्त लगातार भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो जाए। इसी बीच सऊदी अगर से एक मुस्लिम युवक ने भी उनके स्वस्थ्य होने की दुआ मांगी है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सऊदी अरब मदीना मोहम्मद का शहर सुफियान इलाहाबादी द्वारा प्रयागराज की तरफ से गुरु जी के स्वस्थ होने की दुआ मांगी गई है। 1 मिनट 20 सेकेंड की वीडियो में सुफियान मक्का मदीना से दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। प्रेमानंद महाराज एक ऐसे संत हैं जिनके स्वाथ्य की कामना के लिए हर धर्म के लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उनकी हालात नासाज बनी हुई है। उनकी दोनों किडनी काम न करने की वजह से उनका रोज डायलिसिस किया जा रहा था इन सबके बीच उनका एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर प्रतीत होता है कि संत का स्वास्थ्य काफी हद तक सही हो गया है। ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट bhajanmarg_official पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में संत पहले की तरह ठहाके मारते हुए हंसते दिखाई दे रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!