रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। युवक से 27.07 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि. सन्नी के नेतृत्व मे पुलिस टीम गोहाना बाईपास गोलचक्कर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये फार्म हाउस रोड के पास नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग शुरु की गई। गोहाना बाईपास गोल चक्कर की तरफ से आ रहे गाडी सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मंजीत उर्फ ताले पुत्र रामभज निवासी चमारिया के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर मंजीत के पास से 27.07 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 254/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
