नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने एवं संपत्ति कर वसूली को लेकर आज व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व भू-अधिकारी संदीप बतरा की देखरेख में किया गया। अभियान के तहत रेलवे रोड़, किला रोड़, माडल टाउन तथा आसपास के क्षेत्रों में निगम की टीमों ने सघन कार्रवाई की तथा सड़क किनारे, फुटपाथों पर तथा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 70 दुकानदारों का अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया जैसे कि रैक, तख्त, बैनर, तंबू, पुतले, मेज इत्यादि अवैध रूप से सड़क पर रखे गए सामान शामिल थे। टीम द्वारा सभी बाजारो में चेतावनी भी दी गई कि अतिक्रमण न करें अन्यथा निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटावाया जायेगा व जुर्माना भी लगाया जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा सम्पत्तिकर का भुगतान न करने वाले बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई तथा लाडोत रोड़ पर एक पी.जी., सनसिटी में एक वाण्ज्यिक सम्पत्ति, बोहर गांव में एक वाण्ज्यिक सम्पत्ति को सील किया गया जिन पर लगभग 1.5 करोड़ रूपये बकाया था। सभी बकायादारो को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके थे तथा अब उन पर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई है। शहर में अभी भी अनेक सम्पत्ति मालिक ऐसे हैं जिन्होंने पिछले वर्षों का कर नहीं भरा है उन्हे नोटिस जारी किए जा चुके है कि वे शीघ्र सम्पत्तिकर भुगतान करें, अन्यथा निगम द्वारा नियमानुसार सीलिंग एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नागरिकों को भी यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और समय पर अपने बकाया राशि का भुगतान करें। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटवाने और सम्पत्तिकर वूसली के लिए निरंतर अभियान चलाये जायेगें।