नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर 19वे दिन की हड़ताल में संघ द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया जो नगर निगम प्रांगण से चलकर छोटूराम चौक, पालिका बाजार रोड, गोहाना अड्डा चौक पहुचकर आकाशवाणी चौक होते हुए हड़ताल स्थल पर समापन हुआ इस बीच पूरे बाजार में जनता से अपील के पर्चे भी आमजन को बाटे गए जिसमे कर्मचारियों की हड़ताल के विषय मे विस्तार पूर्वक सभी बाते लिखकर लोगो के बीच सांझी की गई पूरे रास्ते प्रदर्शन के अध्यक्ष शम्भू टांक 13मई के समझौते को लागू ना करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी के नारे लगाते रहे आज हड़ताल में बैठे कर्मचारियों को सम्बोधित करने के लिए नरेश शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी नगर निगम पहुचे शास्त्री जी ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नही है सरकार पुलिसिया कार्यवाही करके हमे डराना चाहती है हम सरकार को बताना चाहते है की अबकी बार हड़ताल का समझौता कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना से कम नही होगा हमारी हड़ताल पूरे हरियाणा में शांतिपूर्ण व सफल चल रही प्रदेश के लोग सब हमारे साथ है प्रदेश की जनता जानती है की हमारे मांगे जायज है हड़ताल को अग्निशमन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिनन्द ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायर फाइटर को शहीद का दर्जा व उनके परिवारों को सरकार जबतक 50/50 लाख रुपए व एक पक्की नोकरी नही देती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी हम सब मिलकर मजबूती से इस लड़ाई को लड़ेंगे हड़ताल का मंच संचालन – अशोक थोरिया ने किया हड़ताल में उपस्थित साथी – राजपाल प्रदेश संगठनकर्ता, राकेश चावरिया प्रदेश सचिव,जयवीर चहल पटवारी व कानूनगो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, जयप्रकाश सदस्य फायर विभाग प्रदेश कमेटी,अरुण ढुल सदस्य प्रदेश कमेटी फायर विभाग,सोनू हुड्डा जिला प्रधान फायर विभाग नरेन्द्र कुमार इकाई प्रधान फायर विभाग,राजपाल टांक,भीम चावरिया,रवि चड्ढा,शंकर टांक,सुरेश पिवाल,कवंल राणा,राजकुमार टांक,सुभाष चावरिया, प्रतीक बिड़लान,रोहित बिड़लान,विक्रम बोहर, सतपाल बिड़लान,सिकन्दर बिड़लान,जितेन्द्र पवार,पुनीत दरोगा,रोहतास भगत,जगदिश दरोगा, रमेश दरोगा महिला विंग – अनिता,सीमा, सुशीला, दर्शना, अंजना,दर्शना, मालो,शीला, कमलेश,नान्ही,सुदेश,समाकोर आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!