रोहतक पुलिस की टीम ने रैनकपुरा मे स्थित गोदाम से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि नीरज निवासी रैनकपुरा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 18.08.2026 को नीरज ने सरकारी निलामी से बुलैट मोटरसाईकिल को खरीदा और अपने रैनकपुरा स्थित रोहतक कार स्क्रैप गोदाम मे खडी कर दी। नीरज को अपने गोदाम से बुलेट मोटरसाईकिल चोरी हुई मिली।
मामले की जांच मुख्य सिपाही सतबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 23.08.2026 को आरोपी मनीष पुत्र सुरेन्द्र निवासी मोखरा हाल सुर्या नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- मनीष पुत्र सुरेन्द्र निवासी मोखरा हाल सुर्या नगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 296 दिनांक 21.08.2026 धारा 305, बीएनएस थाना शहर रोहतक
